हरदीप पुरी से मिले चीन की तेल कंपनी के प्रमुख, भारत-चीन ऊर्जा सहयोग पर मंथन
भारत और चीन ने ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत व गहरा करने के लिए नई दिल्ली में उच्चस्तरीय चर्चा की है, जिसमें दोनों देशों के बीच तेल, गैस और हरित ऊर्जा पर विशेष जोर दिया गया है।
सीएनपीसी अध्यक्ष और हरदीप सिंह पुरी की बैठक
चीन की प्रमुख तेल कंपनी चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीएनपीसी) के अध्यक्ष दाई हौलियांग ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय, ओएनजीसी (ONGC) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।
ऊर्जा सहयोग और ब्रिक्स एजेंडा
यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हाल ही में हुई द्विपक्षीय चर्चा तथा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद आयोजित की गई है। ब्रिक्स घोषणा पत्र में ऊर्जा सुरक्षा को सामाजिक-आर्थिक विकास और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के सुचारु प्रवाह की बुनियाद माना गया है। सीएनपीसी प्रमुख ने कहा कि दोनों देश तेल-गैस, नई ऊर्जा और हरित विकास में समन्वय बढ़ाने तथा वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाने के लिए मिलकर काम करने को तैयार हैं।

राशिफल 13 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुपोषण को सशक्त बना रहीं जमावाड़ा ग्राम की महिलाएं
लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल