कटिहार। कटिहार रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से म्यांमार के चार नागरिकों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गया है। ट्रेन संख्या 12505 (कामाख्या से आनंद विहार) से यात्रा कर रहे इन संदिग्धों को रेल पुलिस ने धर दबोचा। जांच के दौरान इनके पास भारत में प्रवेश से संबंधित कोई भी कानूनी दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट या वीजा, नहीं पाया गया।

संदिग्धों के पास से विदेशी मुद्रा बरामद रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार के अनुसार, पकड़े गए लोगों के पास केवल सामान्य श्रेणी के रेलवे टिकट मिले हैं। इसके अलावा उनके कब्जे से भारतीय मुद्रा के साथ-साथ बांग्लादेशी करेंसी भी बरामद की गई है। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने कामाख्या से जम्मू जाने की बात कही है। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद नूर नामक एक वयस्क को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ यात्रा कर रही तीन नाबालिग लड़कियों को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस उनकी वास्तविक उम्र और पहचान पुख्ता करने में जुटी है।

फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस गिरोह के साथ एक अन्य व्यक्ति भी जुड़ा हुआ था जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि फरार आरोपी की इस यात्रा में क्या भूमिका थी और इन चारों को जम्मू ले जाने के पीछे क्या साजिश रची जा रही थी।

अवैध घुसपैठ की आशंका से गहराई जांच प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर यह पूरा मामला अवैध घुसपैठ का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अब केवल यात्रा विवरण तक सीमित न रहकर इस बिंदु पर भी गहराई से पड़ताल कर रही है कि ये लोग किस अंतरराष्ट्रीय सीमा या रास्ते से देश के भीतर दाखिल हुए और भारत में उनके मददगार कौन थे। नाबालिग लड़कियों की इस तरह की संलिप्तता ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। फिलहाल सभी केंद्रीय और स्थानीय एजेंसियां मिलकर इस नेटवर्क के हर संभावित पहलू को खंगाल रही हैं।