24 घंटे में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन दें, वरना CJP का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
नई दिल्ली । सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास, कानूनी टीम की प्रमुख रत्ना सिंह और अन्य नेताओं के साथ आज सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाना जाएंगे ताकि प्रदर्शन के लिए तारीख मांगी जा सके। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दिपके की हिरासत से रिहाई के बाद अब पार्टी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति लेने की तैयारी की है। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह सोमवार सुबह 10 बजे सौरव दास, वकील और अन्य पार्टी नेताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। आशुतोष रांका के मुताबिक, पार्टी नेता पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन के लिए तारीख दे सकती है, अन्यथा सीजेपी खुद प्रदर्शन का अगला आह्वान करेगी। सीजेपी नेताओं के इस ऐलान के बाद अब दिल्ली पुलिस के रुख पर नजर रहेगी। फिलहाल जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। वहां बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। दरअसल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने रविवार को कहा कि वह और संगठन के अन्य नेता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की खातिर तारीख मांगने के लिए आज दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रांका ने कहा कि वह, सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास, कानूनी टीम की प्रमुख रत्ना सिंह और अन्य नेताओं के साथ आज सुबह 10 बजे संसद मार्ग थाना जाएंगे ताकि प्रदर्शन के लिए तारीख मांगी जा सके।

दुष्कर्म, वसूली और चुनाव बाद हिंसा के केस, TMC विधायक परेश राम दास पुलिस की गिरफ्त में
गोकुल डेयरी में बहुमत का गणित बदलने पर सियासी टकराव, कांग्रेस के आरोपों को फडणवीस ने किया खारिज
राजेंद्र शुक्ल के बयान पर कांग्रेस हमलावर, बोली- चंबलवासियों का अपमान बर्दाश्त नहीं
पटाखे की तेज आवाज से सहमा 6 साल का बच्चा, गिरने से सिर में लगी चोट; अस्पताल में तोड़ा दम
सरकारी काम अटकाया तो अफसर की खैर नहीं, हर दिन देना होगा 250 रुपये जुर्माना